तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन की मौत, अन्य गंभीर
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लगातार दुर्घटनाओं का दौर बदस्तूर जारी है। एक्सप्रेस वे पर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब इस एक्सप्रेस पर कोई न कोई वाहन दुर्घटना का शिकार न बने। रविवार को आगरा एक्सप्रेस वे एलएनटी प्लांट के पास एक खराब खड़ी कार को हटाने के लिए पहुंची रिकवरी वैन व ट्रक तथा दो कारे आपस में टकरा गई। हादसे में ट्रक खाईं में पलट गया। तथा ट्रक में आग लग गई। दुर्घटना में आगरा एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग वैन के चालक सहित तीन की मौत हो गई। हादसें में अन्य वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांगरमऊ के अन्तर्गत आगरा एक्सपे्रस वे पर लखनऊ की ओर से आ रही कार बांगरमऊ के पास एक्सप्रेस-वे पर खराब हो गई। कार सवार लोगों ने पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों से मदद मांगी, जिस पर कर्मियों ने क्रेन बुलाई। क्रेन में डीजल खत्म होने पर कर्मचारी डीजल लाए और अभी क्रेन में डाल ही रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने पांचों को चपेट में ले लिया। घटनाक्रम के अनुसार हादसे में पिंटू सिंह 45 पुत्र श्रीराम निवासी अब्दुल्लापुर बापूनगर माधवगंज हरदोई, राजेन्द्र प्रसाद48 पुत्र खुशीराम निवासी शेखनपुर प्रश्चिमी माधवगंज हरदोई की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सुरेश व बिंदाचरण तथा दो अन्य लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाॅ सुरेश कुमार 30 पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गणेशपुर थाना खीरों रायबरेली की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सबलिखेड़ा के पास सड़क किनारे एक कार गड्ढे में फंस गई थी। उस कार को बाहर निकालने क्रेन आगरा हाइवे पेट्रोल गाड़ी कर्मियों को लेकर मौके पर आ रही थी। इस दौरान कार व क्रेन से टक्कर हो गई।
--------------------

No comments