 |
| ठुमका लगाते गोविंदा |
 |
| उमड़ा जान सैलाब |
उन्नाव। इस होली पर पूर्व सांसद की संस्था एचएनडीसी ट्रस्ट और कांग्रेस
ने संयुक्त रूप से यादगार बना दिया। अष्टमी के साथ भले ही होली का समापन
शुक्रवार को हो गया हो, लेकिन शहर वालों की होली रविवार को पूरी हुई। विरार
के छोरे हीरो नंबर गोविंदा की हंसी, ठिठोली के साथ जीआईसी मैदान में उड़ीं
फूलों की पंखुड़ियों ने सभी रंगों का अहसास कराया। सब कुछ ऐसा हुआ कि लोगों
के लिए यादगार बन गया।
गोविंदा के ठुमकों पर थिरके लोग
- लगभग पचास मिनट के स्टेज प्रोग्राम पर फिल्म स्टार गोविंदा,ने अपने
अंदाज में जमकर ठुमके लगाए। हाल यह था कि मंच पर उनका साथ दे रहे डांस
ग्रुप की प्रस्तुती कमजोर पड़ने लगी। जिस पर उन्होंने ग्रुप को अपने अंदाज
में सुझाव देते रंग जमा दिया। उनके ठुमकों को देख भीड़ भी ठुमके लगाती नजर
आई।
No comments