कुछ दिन पूर्व लापता अधिवक्ता का शव जंगल में बरामद
-हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने उठाई आवाज
![]() |
| मृतक अधिवक्ता कुलदीप की फ़ाइल फोटो |
उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को घर से अचानक कहीं जाने की बात कह बाइक से निकला अधिवक्ता का शव गांव के पास जंगल में पाया गया। जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्ज जानकारी के अनुसार अजगैन थाना क्षेत्र के अन्र्तगत अगाखेड़ा गांव निवासी अधिवक्ता कुलदीप लोधी निवासी नवई ग्राम सभा का मजरा आगा खेड़ा घर से दवा देने के लिये नवई से निकला था। काफी देर तक वापिस न लौटने परिजनो ने गांव के अलावा रिश्तेदारियों में तलाश की कोशिश की। लेकिन कहीं कोई पता न चला। जिस पर परिजनो ने अधिवक्ता के अचानक गायब हो जाने की सूचना दी। रविवार की सुबह अधिवक्ता का शव गांव पास जंगलो में पड़ा पाया गया। यह खबर जंगल में आग की भातिं क्षेत्र में फैल गई। इससे मौके पर ग्रामीणों का हुजूम एकत्र हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर जा पहुंची तथा शव को कब्जे में ले शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया। अधिवक्ता के पास ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई पाई गई। किसी प्रकार के बलवे की आशंका को लेकर प्रशासन ने बृज वाहन समेत पुलिस फोर्स को एलर्ट कर दिया था।
अपराधियों को नहीं बक्सा जाएगा-अजेन्द्र अवस्थी
बीते शुक्रवार को घर से निकले अधिवक्ता कुलदीप लोधी की हत्या में शामिल अभियुक्तों को सजा दिलाने की जिम्मेदारी अधिवक्ता अजेंन्द्र अवस्थी उठाएगें। शव मिलने की खबर मिलते ही श्री अवस्थी ने मृतक के परिजनो को ढाढस बधांते हुए कहा कि वे हर संभव सहयोग करने में सदैव तत्पर रहेंगे।
-----------------------------

No comments