अश्लील व विवादित शब्दों के प्रयोग को लेकर करणी सेना ने जताया रोष
उन्नाव। लगातार धार्मिक भावनाओं के साथ खेलना तो मानो बच्चों का खेल हो गया हो। जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किसी धार्मिकता पर किया जा रहा है। बेहद दुर्भाग्य व शर्मनाक है। इससे जनमानस में बेहद नकारात्मक समाचार जाता है। उक्त विचार करणी सेना के जिला प्रवक्ता ने सीडीओ को मुकदमा दर्ज करवाने के लिए दिए गए प्रार्थनापत्र के समय दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार असोहा थाना क्षेत्र के ग्राम उतरौरा निवासी सुशील पुत्र अमृतलाल ने फेसबुक आई डी से एक अत्यन्त धार्मिक आपत्तिजनक एंव अश्लील व विवादित शब्दो का प्रयोग किया। जिसके बाद जनमानस में सुशील के खिलाफ जनआक्रोश फैल गया। क्षेत्र में उसके कुक्रत्य के खिलाफ जगह जगह रोष फैल गया।
उसके कुकृत्य को लेकर लिखित शिकायत राजपूत करणी सेना उन्नाव के जिला प्रवक्ता ने सीडीओ सद स्वतंत्र कुमार सिंह को मुकदमा दर्ज करवाने के लिए दिए गए प्रार्थनापत्र देकर की। इस दौरान करणी सेना के कई दर्जन साथियों में वैभव सिह सेंगर नगर अध्यक्ष, हिमान्शु शुक्ला, अनुज प्रताप सिह, सत्येन्द्र राजपूत, आशिष शुक्ला, संजय सिह फौजी जिला संयोजक राजपूत करणी सेना, प्रशान्त सिह उपाध्यक्ष सहित तमाम लोग रहे।

No comments