दलित किशोरी का ह्त्यारा दलित निकला
-साथी की तलाश में पुलिस डाल रही दबिश
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर खालसा गांव की युवती पर चाकू से कातिलाना हमला कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी अर्जुन धानुक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
बीते रविवार सुबह गयी किशोरी को युवकों ने हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया था। जिसके बाद ट्रामा सेंटर में जीवन से संघर्ष कर रही किशोरी गाठ सोमवार जीवन से जंग हार गयी, इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को खोज निकाला। फतेहपुर खालसा गांव निवासी अर्जुन ने अपने साथी की मदद से पड़ोस की रजनी पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। घटना के समय वह मंदिर से पूजा अर्चना कर घर लौट रही थी। गंभीर हालत में युवती को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार भोर पहर उसकी मौत हो गई थी। आरोपी युवती को नजदीक आने का दबाव बना रहा था। उसके इंकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

No comments