गांवो में चल रही उगाही को लेकर जांच कमेटी का गठन
उन्नाव। सफीपुर तहसील के ददलहा, सकहन राजपूतान गावो में बड़े पैमाने पर धन उगाही कर की गई। कृषि आवंटन पट्टो
पर जब पात्र पीड़ितों को उपजिलाधिकारी कृपाशंकर यादव के यहाँ भी दुरम्भि संधि होने से न्याय न मिला तो पीड़ितों ने क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर विधायक बम्बालाल दिवाकर ने पीड़ितों को न्याय का आश्वासन देकर उनकी समस्या जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें अवगत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सफीपुर तहसील के ददलहा के सकहन राजपुतान गांवो में बड़े पैमाने पर धन उगाही की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी एन रवि ने उपजिलाधिकारी मेघा रूपम सदर, एवम पूजा अग्निहोत्री पुरवा के नेतृत्व में राजस्व टीमें गठित कर जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद उपजिलाधिकारीयो की अगुआई में जांच टीम जब गांवों में पहुंच कर जांच की शुरूआत की तो वहाॅ पर मौजूद दबंगों के बीच खलबली मच गई। सूत्रों के अनुसार एक ओर जहाँ धन वसूलने में हड़कम्प मच गया। इस दौरान धन न देने से पट्टा पाने से से वंचित रह गए गरीबो को भी न्याय की आश जगी। जांच टीम के सदस्यों का मानना है कि जांच में समय लग सकता है। मामले को लेकर जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगे।

No comments