डायरिया की चपेट में आ महिला की मौत
उन्नाव। मौसम के करवट बदलते ही डायरिया, वायरल बुखार के रोगी बढ़ने लगे हैं। जिसको लेकर अस्पताल में किसी प्रकार का इंतजाम अब तक नहीं हो पाया है। डायरिया होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि सोमवार को आधा दर्जन बच्चों समेत डायरिया के दस रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। सदर कोतवाली के गांव देवीपुर की रहने वाली सुनीता पत्नी सरवन को दोपहर उल्टी दस्त आना शुरु हो गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा 6 बच्चों समेत दस लोग डायरिया होने से भर्ती हैं जिनका उपचार चल रहा है। फिजीशियन डा. आलोक पांडेय ने कहा कि इस समय सीजनल बीमारियों के रोगी बढ़ रहे हैं।

No comments