सफाईकर्मियों के लापवाह रवैये के चलते शहर बना नर्क
उन्नाव। शहर के कइे मोहल्ले तो ऐसे है कि वहाॅ पर नालियों से कूड़ा ही कई माह से नहीं उठाया गया है। जिससे वहा की नालियाॅ चोंक की स्थिति में आ गई है। वहीं मोहल्ले के लोग सफाई कर्मी के रोज आने के बावजूद भी कूड़ा गाड़ी में कूड़ा डालने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे है तथा इधर उधर कूड़ा फेक कर मोहल्ले में गंदगी फैलाने मे ंव्यस्त है।
ऐसा ही एक मोहल्ला है एबीनगर। जहाॅ पर वेद नर्सिग होम के पीछे नाली की हालत इतनी खराब है कि वह नाली कम तालाब ज्यादा नजर आने लगी है। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय युवक ने बताया कि आसपास के लोग नालियों ईट आदि डाल देते है। ईट डालने के चलते नालिया जाम हो जाती है। तथा उनका पानी आगे निकास नहीं हो पाता है। ऐसे में नालियो का पानी पूरे सड़क पर पसरा हुआ है। तथा पूरे मोहल्लों में मच्छरों का आंतक इस कदर है कि दिन में सड़क पर भी आम नागरिको को भागने पर विवश होना पड़ रहा है। जिसके चलते आम नागरिको में जमकर रोश व्याप्त है।
नगर पालिका कर्मी स्वच्छता अभियान को दिखा रहे ठेंगा
नगर पालिका परिषद शहर को साफ सुथरा नहीं कर पा रही है। अलबत्ता स्वच्छता कायम करने की गरज से पालींथीन सहित कूड़ा जला कर सफाई कर्मी लोगो को वायु प्रदूषण आदि की मार जरूर दे रही है। सुबह टहलने निकलने वाले लोगों को सड़क पर जगह जगह जल रहे कूड़े से उठने वाला धुंआ सांस के साथ शरीर के अंदर जाने को मजबूर होना पड़ता है। स्वच्छता अभियान की रैंकिग मे सुधार करना पालिका के बूते के बाहर की बात साबित हो रही है। कूड़ा डंप करने के लिए स्थान की उपलब्धता होने के बाद भी कर्मी शहर के खाली प्लाटों व रेल पटरियों के किनारे कूड़ा एकत्र. करना नहीं बंद कर रहे है। इन स्थानों पर कूड़े के सूख जाने के बाद सफाई कर्मी उसमें आग लगा देते हैं। जिससे वहाॅ से गुजरने वाले आम यात्रियों को बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ता हैं यही नहीं सफाई कर्मी सड़को पर झाड़ू लगाते हुए किसी एक स्थान पर कूड़ा एकत्र कर आग लगा देते है। बाद में राख को नालो में ढकेल दिया जाता है। इससे सफाई कर्मचारियों को कूड़ा ढोकर ले जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ती है। यह बात दूसरी है कि इस दौरान मौके से गुजरने वाले आम राहगीरो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं नगर पालिका की ओर से शहर के अलग अलग स्थानों पर रखे गए डस्टबीन में इसी प्रकार से आग लगा दी जाती हैं पाॅलीथीन का धुंआ लोगो की आंखों में जलन पैदा कर देता है। इसके बावजूद भी नगर पालिका के सफाईकर्मी और कर्मी कूड़े के निस्तारण करने में रूचि नहीं दिखा रहे। जिससे आम नागरिकों में रोष व्याप्त है।
--------------------------

No comments