पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
उन्नाव। थाना मौरावां पर एसडीएम पुरवा व सी0ओ0 पुरवा द्वारा आगामी श्रीराम शोभा यात्रा निकाले जाने के संबद्ध में पीस कमेटी की मीटिंग कर यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की । इस दौरान जिसमें शोभायात्रा का रुट तथा उनको लेकर स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुरवा’ प्रांगण में चैत्र नवरात्र व रामनवमी व दिनांक 25ध्03ध्2018 को निकलने वाली शोभायात्रा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी पुरवा पूजा अग्निहोत्री क्षेत्राधिकारी पुरवा उमेश चन्द्र त्यागी , प्रभारी निरीक्षक पुरवा धीरेन्द्र प्रताप सिंह’ द्वारा जनप्रतिनिधियों, संभ्रान्त नागरिकों, शांति समिति सदस्यों एवं पत्रकार बंधुओं के साथ गोष्ठी की गयी सभी से सहयोग की अपील की गयी तथा सुझाव आमंत्रित किये गए।
----------------------

No comments