जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण श्रद्धालु हो रहे परेशान
उन्नाव - स्वछता अभियान पर सरकार करोड़ो रूपये खर्च कर रही है , चाहे टेलीविजन हो, अख़बार हो या रेडियो हर जगह स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार होता आपको मिल जायेगा लेकिन आमजनमानस और जिम्मेदार पदों पर आसीन लोगो पर शायद कोई असर नहीं हो रहा है।स्वच्छ भारत मिशन को छतरिया कुंआ के पास स्थित हनुमान मंदिर के बाहर प्रतिदिन जमा होता कूड़े का ढेर मुंह चिढ़ा रहा है मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं कूड़े की सड़ांध ने जंहा एक ओर परेशान कर रखा है तो वंही दूसरी ओर मंदिर के बाहर स्थित देशी शराब की दुकान कोढ़ में खाज का काम कर रही है , जिससे स्थानीय लोगों में जिम्मेदार लोगो की अनदेखी के कारण रोष पनप रहा है।
.... रिपोर्ट - नूरहसन
No comments