बड़बोलेपन का नतीजा है उपचुनाव परिणाम - महासचिव
![]() |
| खुशी मनाते सपा महासचिव राजेश यादव |
प्रदेश सरकार की चल रही मनमानी के खिलाफ जनता अब सड़क पर उतर चुकी है। अब वह दिन दूर नहीं जब मौजूदा देश व प्रदेश सरकार को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। आज आए फूलपुर व गोरखपुर व बिहार में लोकसभा उपचुनाव परिणाम सत्तारूढ़ सरकार के विरोध में आना जनता जनार्दन का सत्ता के विरोध में जाना साबित कर रहा है। उक्त विचार हर्ष मना रहे समाजवादियों ने दिए।
![]() |
| शरीफ खान के अगुवाई में खुशी मनाते सपाई |
वहीं सदर में नगर पालिका में भी मिठाई बाँट खुशी मनाई गई। लोकसभा के सम्पन्न उपचुनाव में फूलपुर से सपा प्रत्याशी नागेंन्द्र सिंह पटेल तथा गोरखपुर लोकसभा से प्रवीण कुमार निषाद की जीत पर सपाईयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई का वितरण किया।
नगर पालिका अध्यक्ष उषा कटियार के प्रतिनिधि प्रशांत कटियार ने नगर पालिका गेट के सामने सड़क पर आने जाने वाले राहगीरो को मिठाई बांट जीत की खुशी मनाई। उन्होने उपचुनावों में हुई जीत सपा की नीतियों व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया।
इस अवसर पर जसवंत सिंह एडवोकेट, सत्येन्द्र पटेल, विशम्भर नाथ, सुन्दरलाल लोधी, मंजीत यादव, तनवीर खान, अरविंद यादव, फैसल रहमान सफवी, बिल्लू ठाकुर, गुड््डू गाजी, चन्द्रपाल यादव, रमन कुमार, संजय राठौर, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं सरीफ खान की अगुवाई में बांगरमऊ सपाई बसपाई खुसी में झूमे। गोरखपुर फूलपुर लोकसभा चुनाव सपा प्रत्यासी की जीत पे लखनऊ रोड चौरहा पे गोले दाग़ कर लड्डू बाँट कर ख़ुशी का इज़हार किया । इस मोके पर पूर्व बिधायक बदलू खाँ जिला सचिव शरीफ खाँ चाँद खाँ सिटीजन, मंगल बौद्ध , राजेश यादव , अजीम अहमद , डा निहाल , डा लियाकत अली , रहमत अली , गुड्डू , ज़ाहिद खाँ, रशीद अहमद (गुड्डू )आदि तमाम लोग मौजुद रहे।
समाचार संकलन: रियाजुल हसन व टीपीएन टीम


No comments