अपराधी बने जरायम के सरदार ,पंगु हुई सरकार
लखनऊ - सूबे के मुखिया आये दिन अपने भाषणों से अपराधियों के ऊपर नकेल कसने की बातें कहा करते है, लेकिन ये बातें अब सूबे में हवाहवाई साबित होने लगी है। आये दिन लूट हत्या रेप की घटनाएं सूबे के अलग - अलग हिस्सों से सुनने को मिलती रहती है प्रशासन अपराधियों के सामने लाचार नजर आने लगा है आम जनमानस की बात ही छोड़ो अब तो सरकारी साहबान भी अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे है बलिया में गुरुवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरपाल सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एसीएमओ के साथ गाड़ी चला रहे एनएचएम के डीसीपीएम अज
य पांडेय भी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है फिलहाल घायल डॉ हरपाल सिंह और अजय पांडेय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के बाद से डाॅक्टरों में आक्रोश व्याप्त है।
बता दें कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एनएचएम प्रभारी डॉ हरपाल सिंह देर शाम किसी कार्य से एनएचएम कार्यालय गए थे वहा अपना कार्य निपटाकर वह विभाग के ही डीसीपीएम अजय पांडेय के साथ अपने आवास पर लौट रहे थे। इसी बीच ओवरटेक करके बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करते हुए एसीएमओ पर ईट पत्थर से हमला कर दिया और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया घटना में चालक अजय समेत डॉ हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अपनी जान बचाते हुए दोनों गाड़ी से उतरकर भागने लगे मारपीट देखकर मौके पर जुटती भीड़ के कारण हमलावर फरार हो गए आसपास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में घायल एसीएमओ का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है पुलिस के मुताबित हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![]() |
| ACMO बलिया पर जानलेवा हमला |

No comments