थ्रेसर मे फसकर युवक की दर्दनाक मौत
न्यूज़ डेस्क - इलाहाबाद के मांडा क्षेत्र के भरारी द्वितीय गांव में थ्रेसर के साथ मजदूरी करने गये एक युवक की थ्रेसर से उस समय मौत हो गयी जब वह गेहूं की बोरे में भरी फसल मशीन में डाल रहा था। पुलिस ने लाश अपने कब्जे मे ले लिया है।हंडिया थाना क्षेत्र के निवासी महेंद्र कुमार सोनकर 30 पुत्र मठल्लू सोनकर नकटी गांव निवासी पमपम के थ्रेसर पर तीन सौ रूपये में रात पर मजदूरी करता था। सोमवार को भोर वह थ्रेसर लेकर भरारी द्वितीय गांव निवासी मुनि महेश कुशवाहा का गेहूं काटने गया था। आज सुबह लगभग आठ बजे महेंद्र बोरे में भरी गेहूं की बाली मशीन में डाल रहा था उसी वक्त खुद भी थ्रेसर की चपेट में आ गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक दो भाइयों में बडा और तीन बेटों का पिता था। उसका सबसे बडा बेटा आठ साल का है। उसके परिवार वालो का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश अपने कब्जे में लेकर लिखापढी कर रही है।
No comments