Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

घर वालों को लहूलुहान कर लूट ले गए नगदी और जेवरात

DESK - बाराबंकी के जैदपुर कस्बे में शनिवार देर रात एक घर में घुस कर डकैतों ने खूब आतंक मचाया और परिवार पर हमला कर बदमाशों ने हजारों रूपये की नगदी और जेवरात लूट लिए। हमले में घायल हुए पति पत्नी और बेटा बेटी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर निवासी अलीम बुनकर के घर में शनिवार रात एक बजे के करीब पांच असलहाधारी डकैत उनके घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। घर वालो के विरोध करने पर परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों को जमकर पिटाई कर दी और घर में मौजूद जेवरात तथा लगदी लूट ली। और एक बक्सा भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए अलीम पत्नी साजिदा बेटा सगीर और बेटी खाफीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खाली बक्सा मिला। अलीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर  छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी शशिकान्त तिवारी का कहना है कि बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे। 


No comments