आगरा की बहादुर बेटी पर दबंगो ने किया हमला
NEWS DESK - आगरा की बहादुर बेटी नाजिया पर कुछ दंबंगों ने सरिया से हमला कर दिया। जिसमे नाजिया तथा उनका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। बता दें कि आगरा की बहादुर बेटी नाजिया को राष्ट्रपति, गृहमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री समेत राज्यपाल राम नाईक भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं।
दरअसल मामला आगरा के ताजगंज क्षेत्र का है। यहां एक जमीन को लेकर नाजिया का विवाद चल रहा है। नाजिया शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिवार सहित ताजगंज में पहुंची थी। जहा पर पहले से मौजूद दबंगों ने नाजिया और उसके भाई पर हमला बोल दिया। हमले में दबंगो ने लोहे की सरिया से उसे और उसके भाई के साथ मारपीट की। जिसमे दोनों घायल हो गए।
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। नाजिया खान और एक एडवोकेट के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए भेजा है। और जांच की जा रही है।

No comments