उन्नाव आकर CBI ने थाना मांखी से जुटाए साक्ष्य
लखनऊ - उन्नाव रेप केस में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को CBI ने सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार कर लगभग पांच घंटे चली पूछताछ के बाद सीबीआई टीम आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे माखी थाना पहुंची। जहां घटना से जुड़े दस्तावेज हासिल किए। इसके बाद टीम वहां से सीधे सब्जी मंडी स्थित उस होटल पर पहुंची जहां पीड़िता और उसका परिवार ठहरा हुआ है।
टीम के पहुंचते ही होटल के अंदर चल रही लोगों की आम आवाजाही को रोक दी गई । इसके बाद अंदर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को बाहर निकाल कर सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने अपने हिसाब से जांच शुरू की है। सीबीआई के अधिकारी बंद कमरे में पीड़िता और उसके चाचा से पूंछताछ कर रही है। सीबीआई पर बढ़ा भरोसा कि मिलेगा न्याय विधायक की गिरफ्तारी के बाद दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने सीबीआई पर भरोसा जताया है उन्होंने कहा कि वह पिछले छह महीने से सीबीआई जांच की ही मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रदेश की सरकार विधायक को बचाने में लगी थी। सीबीआई को जांच मिलते ही विधायक की गिरफ्तारी हो गई इससे यकीन बढ़ा है कि परिवार को न्याय मिलेगा। उन्होंने मीडिया और विपक्षी दलों का धन्यवाद दिया कि उन्होंने एक आम आदमी को इंसाफ दिलाने में सहयोग किया।
खत्म होगा अब माफिया राज जेल ही घर होगा विधायक की गिरफ्तारी होने के बाद पीड़िता के चाचा ने यकीन जताया कि अब बाहुबली का माफिया राज खत्म होगा। उनके मुताबिक उनका साम्राज्य डर पर चल रहा था। सीबीआई की कार्रवाई के बाद लोगों में से उनका डर खत्म होगा तो उनका माफिया राज भी खत्म हो जाएगा। अब जेल ही विधायक का घर होगा। एसआईटी के गांव पहुंचने पर समर्थन में जुटी भीड़ को किराये का ठहराते हुए बोले कि सब भाड़े के टट्टू थे।
पुलिस सतर्क माखी में फोर्स बढ़ाया गया विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से सतर्क पुलिस गिरफ्तारी के बाद से अलर्ट पर है। माखी गांव बांगरमऊ और उन्नाव शहर में खास एहतिहात बरतते हुए सुबह से ही पुलिस की पेट्रोलिंग शुरू हो गई। एसपी पुष्पांजलि के मुताबिक विधायक समर्थकों के विरोध प्रदर्शन की संभावना के चलते सभी थानों की पुलिस को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। माखी और बांगरमऊ के साथ क्यूआरटी और पीएसी को अलर्ट पर रखा गया है। माखी में दूसरे थानों की पुलिस को भी रवाना कर दिया गया है। सीओ सिटी को पीड़िता और परिवार की सुरक्षा पर फोकस रखने के लिए कहा गया है।
विधायक को हिरासत में लेकर सीबीआई ने तीन केस किए दर्ज सीबीआई को केस सौंपे जाने के बाद जांच एजेंसी ने विधायक के खिलाफ तीन अलग.अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने सेंगर को इंदिरा नगर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया और फिर हजरतगंज स्थित दफ्तर में लाकर पूछताछ की।
सूत्रों की मानें तो सीबीआई आज ही कुलदीप सेंगर को स्थानीय अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर भेजने की मांग कर सकती है। हालांकि अब तक एजेंसी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि केस सीबीआई को भेज दिया गया है और वही गिरफ्तारी का फैसला करेगी।
इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा था कि आरोपी विधायक की गिरफ्तारी कब होगी। केस हाथ में आते ही सीबीआई एक्शन में आई और सुबह 4:30 बजे विधायक के घर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया।
सूत्रों की मानें तो सीबीआई आज ही कुलदीप सेंगर को स्थानीय अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर भेजने की मांग कर सकती है। हालांकि अब तक एजेंसी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि केस सीबीआई को भेज दिया गया है और वही गिरफ्तारी का फैसला करेगी।
इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा था कि आरोपी विधायक की गिरफ्तारी कब होगी। केस हाथ में आते ही सीबीआई एक्शन में आई और सुबह 4:30 बजे विधायक के घर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया।
विधायक पर इन धाराओं में केस दर्ज पीड़िता की मां की तहरीर पर उन्नाव के माखी थाने में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 ,506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दायर किया गया है। शासन ने इस आदेश में इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी। जिसे एजेंसी द्वारा स्वीकार कर लिया गया था। इस आदेश में सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।
No comments