बिजली विभाग की लापरवाही से किसानो की बारह बीघा फसल जलकर हुई राख
उन्नाव - चकलवंशी में आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के पास मियागंज पावर हाउस की झूलती हाई टेंशन बिजली की लाइन गिरने से किसानो की बारह बीघा फसल जलकर राख हो गई। कमला पुर के लिए गयी हाईटेंशन जर्जर लाइन की शिकायत रसूलाबाद कस्बा के किसानों ने तार बदलने के लिए कई बार विभाग से शिकायत की थी। लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने नहीं सूनी।
शनिवार की दोपहर बिजली की सप्लाई चल रही थी। तभी हवा के तेज झोंको से तारों में स्पारकिंग हो गई। इसके साथ ही रामचंद तिवारी पुत्र राम शंकर के खेत में एक तार टूट कर फसल पर गिर गया । जिससे खेतों खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। दोपहर की गर्म हवा से फसलें धूं कर जलने लगी। आग ने आस पास के दस किसानों के खेतों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे बारह बीघा गेहूँ की फसल जल कर राख हो गयी। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रसूलाबाद चौकी प्रभारी गौरव कुमार ने बिजली की सप्लाई बंद कराया। ग्रामीणों ने पम्पिंग सेट से पानी डालकर और पेड़ों की टहनियों से आग पर काबू पाया। तब तक कस्बा रसूलाबाद निवासी रामचंद पुत्र राम शंकर, रामजानकी पत्नी सत्यनारायण की एक एक बीघा फसल तथा मानशिला देवी मंदिर की पंद्रह विसुवा, सलमा पत्नी पप्पू, शकील पुत्र अजीजुर्रहमान, गंगा प्रसाद पुत्र राम रतन , आमीन पुत्र जमील, डेढ़ - डेढ़ बीघा और कृष्ण कांत पुत्र दुलारे की दो बीघा, सजीवन लाल पुत्र महावीर कमला पुर निवासी गनेश पुत्र श्रीराम के सोलह सोलह बिसुवा गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी है।
ग्रामीणों का कहना है की बिजली विभाग की लापरवाही के चलते फसल किसानो की फसल जली है। आक्रोशित किसानों ने संडीला मार्ग जाम कर दिया। औरास जा रहे बांगरमऊ सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।रिपोर्ट - सनी सिंह
No comments