जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री बने कविंद्र गुप्ता
NEWS DESK - जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल में सोमवार 30 अप्रैल को फेरबदल हो गया । राज्य के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार की रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद पीडीपी भाजपा सरकार में अब उनकी जगह विधानसभा के अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने ली है।
डॉ. निर्मल सिंह विधानसभा के स्पीकर बनाए गए। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार देर शाम भाजपा के नए मंत्रियों की सूची पर मुहर लगा दी।
सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा ने अपने पांच कैबिनेट व एक राज्यमंत्री को शपथ दिलाई। जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल एनएन वोहरा ने सोमवार दोपहर बारह बजे भाजपा के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
No comments