टीकमगढ़ - जनपद के पलेरा खरगापुर रोड टपरियन के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो जाने के कारण सड़क दुघर्टना हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति खरगापुर से पलेरा की ओर जा रहे थे, मोटरसाइकिल तेज गति से चल रही थी तभी अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी का नम्बर उ. प्र. का बताया जा रहा हैं लेकिन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात करने में लगी है।
...... रिपोर्ट - खूबचंद राजपूत
टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Reviewed by Unknown
on
April 24, 2018
Rating: 5
No comments