कंपाउंड मशीन से लगी आग, सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख
चकलवंशी । खेत में गेहूं की फसल काटते समय कम्पाउंड मशीन में बाड का कंटीला तार फंस जाने से आग लग गई। पलक झपकते आग ने दर्जनों खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे माखी थाना क्षेत्र के कोटरा सहित चार गांव के खेतों में खडी फसल को जला कर राख कर दिया । ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी,दो घंटे बाद तीन दमकल ने आग पर काबू पाया। तब तक लगभग डेढ़ सौ बीघा फसल जल कर राख हो गयी।
थाना क्षेत्र के भंगरवट निवासी श्रीकृष्ण तिवारी की कम्पाउंड मशीन कोटरा निवासी मनोज सिंह के खेत में गेहूं की फसल काट रही थीे।
सोमवार को दोपहर मशीन से लगी आग ने खेत में खडी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा से चार गांवों की फसलों की लगभग डेढ़ सौ बीघा फसल जल कर राख हो गयी। धूं धूं कर जलती आग को देख किसानों ने छाती पीट -पीटकर रोने लगे। हजारों ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। वहां उपस्थित लोगों ने दमकल को सूचना दी।
आग ने सबसे अधिक कोटरा के किसानों के खेतों में उत्पात मचाया। गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र यदुनाथ की तीन बीघा राम औतार की बारह बीघा, परमानंद और रामलाल की पांच पांच सुरेश चंद्र शुक्ल की चार बीघा, महेश की पंद्रह बीघा, फकीरे मूलचंद, गोविंद तिवारी की दो दो बीघा, जमुना और आशीष की एक एक बीघा, राजेंद्र सिंह की बारह बिसुवा, सुखबीर की बीस बीघा, रामलाल की श्रीमती मटरी पत्नी स्व मोहन की चार बीघा राकेश की तीन बीघा,नरपति विष्णु पाल की सवा बीघा, सुखदेई की दस बीघा, संतोष सिंह की दो बीघा माखी निवासी अमृतलाल पुत्र देवनरायन की दो बीघा। इसी तरह भडुवा निवासी फकीरे की तीन बीघा राम आसरे की पांच, मोहन की चार, सर्वेश की दस बिसुवा, प्रेम की दस, रामरतन की पांच सिलई के राम दुलारे की तीन बीघा लगभग आधा सैकड़ा किसानों की फसलें जल कर राख हो गयी है।

रिपोर्ट - सनी सिंह (चकलवंशी, उन्नाव)

No comments