तेज आंधी पानी के बीच गिरी बिजली
DESK - अमरोहा में आजतेज हवा के साथ हुई बरसात में बिजली गिरने से पेड़ के नीचे बंधे पशु की मौत हो गई। इसके साथ ही कई घरों में रखा सामान जल गया। पशु की मौत और घरों का सामान जल जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
अमरोहा क्षेत्र के खैलिया पट्टी गांव निवासी किसान अजयपाल यादव की गाय सुबह पाखड़ के पेड़ से बंध थी। तभी आसमान में छाए बादल बरसने लगे। बारिश के साथ तेज हवा भी चलने लगी और बिजली की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा। इसी बीच आसमान से कड़कड़ाती बिजली अजयपाल की गाय पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी राजपाल और सुरेश के बैंटरे फट गए वही पास के रहीस की गेहूं से भरी कोठी फट गई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। डर के मारे लोग घरों में छिप गए। मौसम सामान्य होने के बाद घर से निकले। बिजली गिरने से गाय की मौत और बैंटरे फट जाने से हजारों का नुकसान हो गया। ख़राब मौसम के चलते किसान काफी परेशान नजर आ रहे लोगो का कहना है यदि इस समय
मौसम ख़राब रहा तो किसानो की फसल पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
आंधी और बूंदाबांदी से जिले भर में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। कई जगह पर बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर गए। जिसके चलते लाइन बंद हो गई और लोगों को बिजली नहीं मिली। बिजली न मिलने से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बिजली का संकट कम होने की बजाए और बढ़ गया। गुलड़िया कलक्ट्रेट और डबललाइन बिजलीघरों में भी फाल्ट के चलते शहर को भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। बिजली की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
No comments