Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

मुलायम सिंह के करीबी योग गुरु और कांग्रेस नेता समेत तीन लोगो की सड़क हादसे में मौत

NEWS DESK - एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में मुलायम सिंह के करीबी योग गुरु और कांग्रेस नेता समेत तीन लोगो की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गये।
आज सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज की तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत फगुहा भट्ठा के पास तेज रफ्तार तीन कारों की अचानक टक्कर हो गई। इसमें सफारी कार सवार इटावा के पुरबिया टोला निवासी शिक्षाविद योग गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी कर्मक्षेत्र महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी पति वर्मा पुरबिया टोला के निवासी कांग्रेस नेता धर्म राज वर्मा समेत एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।
दूसरी कारों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में वैगनआर कार सवार लखनऊ के हुसैनगंज के जय नारायणपुर निवासी अंकुर कुमार पुत्र अजीत कुमार व उसके दोस्त आदित्य को गंभीर चोटें आई हैं। बाकी घायलों व मृतक की शिनाख्त की कोशिश में पुलिस जुटी है। हादसा एक्सप्रेसवे पर कार चढ़ने के दौरान अचानक विपरीत दिशा से वाहन आने के कारण होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। 

No comments