ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
चकलवंशी - चकलवंशी संडीला मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र के सलेमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
आसीवन थाना क्षेत्र के अरेर कला निवासी पप्पू 40 पुत्र जगनू गांव में अपने मकान का निर्माण करा रहा है। मकान की निर्माण सामग्री लेने के लिए चकलवंशी साईकिल से जा रहा था।
बुधवार को संडीला चकलवंशी मार्ग पर सलेमपुर निवासी धनंजय सिंह के आम के बाग के सामने संडीला की ओर से आ रहे ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार उछलकर लगभग बीस मीटर दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। माखी थाना की पुलिस एडीजी के कार्यक्रम में व्यस्त रही जिससे पुलिस एक घंटे बाद शव के पास पहुंच सकी शव लावारिस हालत में सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहनों को बेड़ा लगा कर और पौधों की टहनियों से मार्ग जाम कर दिया । सूचना पर हसनगंज एसडीएम मनीष बंसल मौके पर पहुंचे और जाम लगाये परिजनों को मुआवजे का आस्वासन देकर जाम खुलवाया। इस मौके पर आसीवन थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह माखी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पत्नी गीता ने बताया कि पति घर से दस हजार रुपये लेकर मकान की स्लेब के लिए चकलवंशी सामान लेने जा रहे थे। मृतक के सनी 12 श्यामा 9 प्रतिज्ञा 7 कृष्णा 4 बेटो का रो रो कर बुरा हाल है।

No comments