खेत में मवेशी जाने पर दो पक्षों में चली लाठियां
चकलवंशी(उन्नाव) - माखी थाना क्षेत्र कस्बा चकलवंशी में मवेशियों के खेत में चले जाने से दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी निवासी रजनू पुत्र उदई पासी के पालतू मवेशी गांव के ही नन्दू पासी पुत्र नन्हेलाल के खेत में चरने चले गए। खेत में मवेशी जाने से उसकी फसल को नुकसान हुआ जिससे नन्दू उसके घर उलहन लेकर गया तो रजनू ने उसके साथ मारपीट कर दी। नन्दू ने पुलिस को तहरीर दी है पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

No comments