आकाशीय बिजली गिरने से हुई जन और धनहानि
चकलवंशी - आसीवन थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में एक किशोर और एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं एक मकान भी छति ग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोपहर को तेज आंधी तूफान चला। ठंडी हवा चलने से बच्चों में खुशी की लहर दौडी और आंगन में खेलने लगे। तभी गडगडाहट के साथ बिजली चमकी एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया । जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गौरिया कला निवासी कृष्ण पाल के बेटे रंजीत 12 अपने बड़े भाई मनीष के साथ आंगन में खेल रहे थे। इसी बीच तेज आवाज से बिजली कडकी और रंजीत को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मनीष डर बेहोश हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष की मां सुमन ने ने दोनों के मुंह पर पानी के छींटे मारे तो मनीष को होस आ गया। रंजीत नहीं उठा पिता ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के टकरा निवासी रामप्रसाद पुत्र जोद्धी की गाय बाहर बंधी थी। आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी जिससे मवेशी की मौत हो गई।
तीसरी घटना भुटवा निवासी फकीरे लाल पुत्र रामलाल की छत पर सोलर पैनल लगा था। आकाशीय बिजली के सम्पर्क में आ गया। जिससे उसके भाई गयाप्रसाद सहित दोनों भाइयों के मकान छति ग्रस्त हो गए हैं।
..... रिपोर्ट - सनी सिंह

No comments