बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
चकलवंशी - सफीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के परियर चौकी के न्यामतपुर गांव से परियर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवको की अचानक मोटरसाइकिल फिसल गई। जिसके चलते दोनों युवक सडक पर गिर गए जिससे दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवकों को परियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक नशे कि हालत में मोटरसाइकिल से न्यामतपुर परियर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक बाइक फिसलने से दोनों सड़क पर गिर गये जिससे वजीरगंज निवासी सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बिशनू पुत्र राम प्रकाश 27 के सिर में गम्भीर चोट लगी जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गई। वही मोटरसाईकिल में सवार माखी थाना क्षेत्र के परमनी गांव निवासी सजीवन पुत्र राजकुमार भी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परियर चौकी इंचार्ज सुभाष चन्द्र ने बताया कि दोनों युवक नशे की हालत में मोटरसाइकिल
से जा रहे थे। दोनों युवको के सड़क पर गिरने से सर में गम्भीर चोटे आई है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
..... रिपोर्ट - सनी सिंह
No comments