अखिलेश यादव की विधिवत रूप से नोएडा आने की तैयारी शुरू
NEWSDESK - सपा मुखिया अखिलेश यादव की नोयडा जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 29 अप्रैल को सेक्टर 18 में कार्यक्रम के आयोजन की तैयारिया की जा रही है। बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो अखिलेश जिले की राजनीति में उथल पुथल कर सकते हैं। बताते हैं कि दूसरे दलों के भी कई नेता बसपा व सपा के गठबंधन से काफी उत्साहित हैं। और साइकिल की सवारी भी कर सकते हैं।
दरअसल प्रदेश में 2012 से 2017 तक सपा की सरकार रही लेकिन मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश ने नोएडा की तरफ रुख नहीं किया। लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें नोएडा लाने के काफी प्रयास हुए लेकिन उन्होंने यही कहा कि आऊंगा जरूर।
हालांकि सड़क मार्ग से जाने के दौरान नोएडा में उनका पार्टी के लोग स्वागत जरूर कर चुके हैं। लेकिन सूत्रो का कहना हैं कि बसपा और सपा में गठबंधन होने के बाद दोनों दल गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
बसपा ने वीरेंद्र डाढ़ा को प्रत्याशी घोषित कर रखा है लेकिन अभी सपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही सपा की तरफ से भी प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। इसका कारण बताया जा रहा है कि भले ही अंत में समझौते में किसी भी दल पर सीट चली जाए पर कार्यकर्ताओं को तब तक जनता के बीच काम करने का मौका मिल जाएगा। पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 29 अप्रैल को नोएडा में लाने की तैयारी है। सेक्टर 18 में प्रेसवार्ता भी हो सकती है। इसके बाद वह एक निजी कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं।

No comments