Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर CBI की हिरासत में

उन्नाव -  गैंगरेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज शुक्रवार की अलसुबह सीबीआई ने हिरासत
में ले लिया है। कुलदीप सिंह को राहुल गांधी के इंडिया गेट पर कैंडल मार्च के बाद हिरासत में लिया गया है। अब इस मामले में सीबीआई कुलदीप सेंगर से सवाल पूछ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिरासत में लेने के बाद सीबीआई लगातार सेंगर से सवाल कर रही है। बताया जा रहा है अब तक सेंगर सीबीआई को हर सवाल का जवाब दे रहे हैं। सेंगर को सीबीआई ने इंदिरा नगर स्थित उनके घर से करीब 4:30 बजे हिरासत में लिया है। उन्हें लखनऊ सीबीआई जोनल ऑफिस में रखा गया है। जहां पर पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गई है। शुक्रवार को सीबीआई सेंगर से पीड़िता के आमने सामने भी सवाल कर सकती है। वहीं कुलदीप सेंगर का कहना है कि वह खुद सीबीआई की गिरफ्त में आए हैं। सेंगर के रिश्तेदार प्रखर सिंह का कहना है कि उन्होंने खुद सीबीआई जांच की मांग की थी, लिहाजा उन्हें पूरा यकीन है कि सच सबके सामने आएगा और न्याय मिलेगा। सेंगर पर  POCSOके तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

कुलदीप सेंगर को लेकर सिर्फ योगी सरकार विपक्ष के घेरे में नही थी बल्कि मोदी को लेकर भी नेता से लेकर आम पब्लिक तक सवाल कर रही थी। लिहाजा ऐसे में सरकार के लिए जवाब देना मुश्किल हो रहा था। 

गौरतलब है कि पीड़ि‍ता और उनके परिजन शुरुआत से ही मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे थे। सीएम येागी ने भाजपा के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया था। इससे पहले उन्‍नाव गैंगरेप की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। विशेष जांच दल के सदस्‍यों ने पीड़ि‍ता के गांव माखी का दौरा भी किया था। पीड़ि‍ता ने भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। मामले में नया मोड़ तब आ गया था जब युवती के पिता की पिटाई के कारण मौत हो गई थी।


No comments