सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, अन्य गंभीर
उन्नाव। जनपद में अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली घटना थाना बिहार के अंतर्गत भगवंत नगर कस्बे की है जहां फर्नीचर आदि का काम करने वाले कल्लू 50 पुत्र बसावन बाइक से पुरंदरपुर के रहने वाले रिश्तेदार उमाशंकर को गांव छोड़कर देर रात घर लौट रहे थे। इसी बीच मार्ग पर अचानक ओवरटेक कर रहे ट्रक के सामने आ जाने से बचने के लिए सड़क किनारे कच्ची में बाइक उतार दी। इसी बीच अन्धेरा होने के चलते वे बिजली के खंबे को न देख सके। जिससे उनकी बाइक सीधे उससे जा टकराई। टक्कर लगते ही सड़क पर खंती पर जा गिरे जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीर जब तक कुछ समझ पाते उनकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया।
बताते चलें मृतक कल्लू के 3 पुत्र मुकेश पिंकू और अमित दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते हैं। तथा पूरे परिवार की बागडोर कल्लू के ऊपर होने के चलते परिवार सड़क पर आ गया।
दूसरी घटना थाना सदर कोतवाली के अंतर्गत गदन खेड़ा बाईपास की है जहां तुलसीपुर में रहने वाले पुती राम कोर्ट बाबा मोहानी 50 पुत्र लक्ष्मीनारायण पत्नी मिथिलेश के साथ अचलगंज की ओर जा रहे थे कि अचानक बगल से गुजर रहे टेंपो ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पत्नी मिथिलेश सड़क किनारे घास पर गिरने से मामूली चोट आई। पत्नी मिथिलेश ने एंबुलेंस के जरिए पुती राम और बाबा मोहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया जहां उन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीसरी घटना थाना माखी की है जहां मां की किरणें वाली बिहारी श्रीवास्तव के पुत्र शिवम श्रीवास्तव 28 किसी कार्य को चलते यह कर छोटे भाई राहुल श्रीवास्तव के साथ बाइक से उन्नाव आ रहे थे कि अचानक थाना के पास राजमार्ग में पड़ी मौरंग से उसकी बाइक फिसल गई जिससे दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। शिवम को गंभीर चोटें आई जिस पर राहगीरों की मदद से राहुल श्रीवास्तव ने एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने शिवम की हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया तथा उसकी चिकित्सा शुरू कर दी।

No comments