राष्ट्रमंडल खेल में भारत के आसपास भी नहीं दिख रहा पाकिस्तान
खेल डेस्क। भारतीय
टीम को 26 गोल्ड, 20 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज़ के साथ कुल 66 मेडल मिले हैं। स्वर्ण पदक का जलवा है कि भारत से बाहर किसी भी राष्ट्रमंडल खेल में इंडिया का ये
सबसे बढ़िया प्रदर्शन है। वहीं पाकिस्तान
ने क्वींसलैंड में एक गोल्ड मेडल और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते हैं। ये पांच मेडल
उसे वेटलिफ़्टिंग और रेसलिंग से मिले हैं। इनमें तीन मेडल गुजरांवाला के
खिलाड़ियों ने दिलाए हैं।
यदि रैंक की बात की जाए तो भारत से आगे मेज़बान ऑस्ट्रेलिया (80 स्वर्ण +59 रजत +59 कांस्य = 198) और इंग्लैंड (45 स्वर्ण + 45 रजत + 46 कांस्य = 136) खड़े हैं। रेसलिंग में पाकिस्तान को दो ब्रॉन्ज़ भी मिले हैं. ये जीते हैं तय्यब रज़ा और मोहम्मद बिलाल ने. और इन दोनों की जीत का सिलसिला भारत ने रोका।
यदि रैंक की बात की जाए तो भारत से आगे मेज़बान ऑस्ट्रेलिया (80 स्वर्ण +59 रजत +59 कांस्य = 198) और इंग्लैंड (45 स्वर्ण + 45 रजत + 46 कांस्य = 136) खड़े हैं। रेसलिंग में पाकिस्तान को दो ब्रॉन्ज़ भी मिले हैं. ये जीते हैं तय्यब रज़ा और मोहम्मद बिलाल ने. और इन दोनों की जीत का सिलसिला भारत ने रोका।
रज़ा को भारत के सुमित ने हराया
और वो कनाडा के पहलवान को हराकर कांसा जीते। बिलाल को 57 किलोग्राम सेमीफ़ाइनल में राहुल अवारे ने पटका और वो अंग्रेज़
पहलवान को शिकस्त देकर ब्रॉन्ज़ जीतेइस
तरह एक गोल्ड समेत कुल पांच मेडल जीतकर पाकिस्तान 24वें
नंबर पर खिसक गया.पाकिस्तान
से आगे खड़े 23 देशों में
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण
अफ़्रीका, वेल्स, स्कॉटलैंड, नाइजीरिया, साइप्रस, जमैका, मलेशिया, सिंगापुर
जैसे ताक़तवर देश खड़े हैं। वहीं
कीनिया, युगांडा, बोत्सवाना, समोआ, त्रिनिदाद एंड टोबेगो, नामीबिया, नॉर्दर्न आयरलैंड, बहामास, पपुआ न्यू गिनी और फ़िजी भी उससे आगे हैं. पाकिस्तान का
नंबर इनके बाद आता है। उसके
पीछे ग्रेनाडा, बरमुडा, गयाना, ब्रिटिश
वर्जिन आइलैंड, सेंट लुसिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, कैमरून, डोमिनिका, आइल ऑफ़ मैन, मॉरिशस, नाउरू, माल्टा, वनुआटू, कुक
आइलैंड, घाना, नोरफ़ोल्क आइलैंड, सेशेल्स
और सोलोमन आइलैंड हैं। भारत
का दूसरा पड़ोसी बांग्लादेश 2 रजत
पदकों के साथ 30वें और
श्रीलंका 1 रजत और 5 कांस्य के साथ 31वें
पायदान पर रहा।

No comments