Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

देश में दुबारा अघोषित नोटबंदी

डेस्क। देशभर में एक बार फिर नोटबंदी जैसे हालात हो गए हैं। हालांकि इस बार सरकार ने नोटबंदी या कोई नई घोषणा नहीं किया है, लेकिन फिर भी देशभर में कई राज्यों के एटीएम में कैश न होने की समस्या सामने आ रही है। रिजर्व बैंक के सूत्रों की मानें तो देश के सामने ये समस्या लगातार पड़े त्योहारों के कारण हुई है। सूत्रों ने मुताबिक बिहु और बैसाखी जैसे त्यौहारों के कारण कैश की समस्या उत्पन्न हुई है। शीर्ष बैंक के मुताबिक दो से तीन दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए राज्य स्तर पर कमेटी तैयार की हैं। साथ ही आरबीआई ने करेंसी ट्रांसफर करने के लिए कमेटी का गठन किया है।
वित्तमंत्री अरुण जेटली के कैश की समस्या पर कहा कि देशभर के बैंकों में पर्याप्त कैश मौजूद है। कुछ स्थानों पर जो समस्या हो रही है, वह अचानक मांग बढ़ने के कारण हुई है। कुछ क्षेत्रों में कैश की समस्या को दूर किया जा चुका है। हम देशभर में कैश करेंसी की स्थिति का पुनरावलोकन कर रहे हैं। इस मामले में राज्य वित्तमंत्री एसपी शुक्ला ने कहा कि हमारें पास कुल 1,25,000 करोड़ रुपए की कैश करेंसी है। कुछ राज्यों के साथ समस्या जरूर है, जहां कम करेंसी है और कई राज्यों में ज्यादा करेंसी है।
उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए राज्स स्तर पर कमेटी का गठन कर रही है। राज्यों में पैसे भेजने के लिए आरबीआई ने भी कमेटी का गठन किया है। इस समस्या को तीन दिनों में सुलझा लिया जाएगा। बता दें कि बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी और तेलंगाना के कई शहरों में एटीएम के खाली होने की खबरें हैं।
वहीं इसी समस्या पर बोलते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा, 16.5 लाख करोड़ रुपए के नोट मुद्रित और वितरित किए गए, लेकिन 2000 रुपए के नोट कहां हैं? कौन नकदी की कमी पैदा करने की कोशिश कर रहा है? यह समस्या पैदा करने की साजिश है और राज्य सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करेगी। हम केंद्र के संपर्क में हैं।श् उन्होंने कहा, जब नोटबंदी हुई थी तब 15 लाख करोड़ रुपए के नोट बाजार में थे और आज साढ़े सोलह लाख करोड़ के नोट छापकर बाजार में भेजे गए हैं। लेकिन दो-दो हजार के नोट कहां जा रहे हैं, कौन दबाकर रख रहा है, कौन नकदी की कमी पैदा कर रहा है। यह षडयंत्र है।श् बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन राज्यों में जिस तेजी से लोग एटीएम से नकदी निकाल रहे हैं उस तेजी से बैंकों में रकम जमा नहीं हो रही है।

No comments