बिजली लाइन के स्पार्किंग से ग्यारह बीघा फसल जलकर हुई राख
चकलवंशी/उन्नाव। कोतवाली सफीपुर क्षेत्र के अतहा में ग्यारह हजार पावर बिजली की लाइन के तारो में स्पार्किंग होने से ग्यारह बीघा फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने निजी संसाधनों के जरिए आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के मुताबिक कल देर रात तेज हवा के चलते तारों में अचानक स्पार्किंग हो गई। जिसमे निकली चिंगारियां मुन्नू तिवारी के खेतो में खड़ी फसल में जा गिरी जिससे फसल में आग लग गई। और फसल धू धू कर जलने लगी।
किसानों के न होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने खेतो के पास आम की बाग
को भी अपनी चपेट में ले लिया। उधर से लौट रहे बरातियों ने आग की सूचना
ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर निजी संसाधनों के द्वारा आग पर काबू पाया। तब तक मुन्नू तिवारी की चार बीघा गेहूँ की फसल, बेलरावां
निवासी गौरीशंकर की ढाई बीघा, रेनू, प्यारेलाल, सन्तोष का एक एक बीघा फसल, मकबूल
अली, महमूद और मकसद के दस बिसुवा आम के बाग में पेड़ झुलस गए। बाग में लगे कच्चे आम
की फसल बर्बाद हो गई। जिसकी सूचना किसानों ने तहसील प्रसाशन को दी है।
.... रिपोर्ट -सनी सिंह (चकलवंशी)
No comments