एक्सप्रेस वे हादसे में मरीज की मौत, अन्य गंभीर
कन्नौज। सोमवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अचानक टायर फटने से एंबुलेंस
पलट गई। एंबुलेंस में ले जाए जा रहे मरीज की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कानपुर व
गोरखपुर से आए रिश्तेदार व परिजन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए
तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तालग्राम थानातर्गत ग्राम अमोलर के सामने आगरा लखनऊ
एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस का अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। एंबुलेंस
मे गोरखपुर के मोहद्दीपुर की रामनगर कालोनी निवासी मरीज परवेंदर कपूर पुत्र दर्शन
कपूर, उनकी पत्नी सुनीता, कानपुर के गुमटी नंबर पाच निवासी उनके दामाद रोहित भसीन पुत्र अशोक भसीन और
गोरखपुर में मेडिकल कालेज के निकट रहने वाला चालक वीरेन्द्र यादव पुत्र रामशीष
यादव घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस टीम के श्याम सिंह, अतुल, सुरेन्द्र व राम प्रकाश पहुंचे। इन लोगों ने
घायलों को बाहर निकाला। सभी को पुलिस गाडी से मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती
कराया। वहा मरीज परवेंदर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह किडनी व लीवर का इलाज
कराने दिल्ली जा रहे थे। बाकी घायलों का उपचार शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक
टायर फटने से हादसा हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
तेज रफ्तार व कमजोर टायर बनते काल
एक्सप्रेस-वे पर तकरीबन प्रति दिन लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे
वाहनों के मानक से अधिक रफ्तार,
गाड़ी के कमजोर
टायर व हवा मानक से कम ज्यादा होना वजह है। एक्सप्रेस-वे पर 100 किमी प्रति घण्टा की स्पीड मानक पर होती है जबकि लोग 150 से 160 तक स्पीड में बेतहाशा वाहन दौड़ाते हैं। मोड़
पर यह रफ्तार महज 60 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए।

No comments