Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अड़ियल बैंक मैनेजर के चलते दिव्यांग की हुई मौत

लखीमपुर खीरी। एक बार फिर से बैंक कर्मियों की इसांनियत को शर्मसार करने की घटना प्रकाश में आने के बाद सूबे में हलचल मच गई। मामला शिर्फ एक दिव्यांग के बैंक में पेंशन निकालने के बीच बैंक के मैनेजर का अड़ियल रवैये का है। जहाॅ बैंक मैनेजर ने उस दिव्यांग को पैसे निकालने से मना कर डपट कर भगा दिया। इस दौरान उस दिव्यांग किसान की बैंक परिसर में ही मौत हो गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखेसर की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा का हैं जहाॅ दिव्यांग किसाना आमीन तेरह सौ रूपए विंकलाग पेंसन निकालने आया था। इस दौरान बैंक मैनेजर ने किसी बात को लेकर अपना अड़ियल रुख अपनाते हुए पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर बुजुर्ग दिव्यांग हताश हो गया। उसने कई बार बैंक मैनेजर से अनुनय किया। लेकिन वह नही पंसीजा। इस दौरान दिव्यांग आमीन की बैंक परिसर में ही मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही बैंक मैनेजर के होश उड़ गए। उसने बाद मे मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। वहीं क्षेत्र में मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। 

No comments