रहस्यमय आग से दहेज का सामान जलकर खाक
लखीमपुर खीरी। कस्बा ओयल खीरी के मो0 जगतिया में रहस्यमय
हालातों में लगी आग से लाखों की नगदी व रखा हुआ दहेज का सामान जल कर खाक हो गया।
सूत्रो के अनुसार अशोक के यहाॅ उनकी पुत्री रेनू का विवाह 5मई को होने वाली है।
जिसके चलते दहेज का सामान घर में एकत्र हो रहा था।
इसी बीच शनिवार की रात अचानक घर में रहस्य
हालातों में आग लग गई। गृह स्वामी जब तक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप
धारण कर लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
जिसके चलते घर में सबकुछ जल कर खाक हो गया। जानकारी मिलने पर ओयल के चेयरमैन सोनू
गुप्ता ने पीड़ित परिवार वालों के पास
पहुंच कर ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद करने की बात कही। वही अभी तक प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर क्षेत्र में
आक्रोश व्याप्त है।
रिपोर्टः हिंमाशु श्रीवास्तव
रिपोर्टः हिंमाशु श्रीवास्तव

No comments