महिला कांस्टेबल ने सिपाही पर लगाया रेप का आरोप
अमेठी - जनपद के मोहनगंज थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित कांस्टेबल ने रेप का आरोप सिपाही पर लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया हैं। महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि सिपाही ने पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। जिससे परेशान होकर पीड़ित महिला इंसाफ मांगने के लिए मोहनगंज कोतवाली में एसओ के पास पहुंची पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायती पर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर कर लिया। पुलिस प्रशासन पूरी कानूनी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक साल पहले मुलाकात हुई थी। बता दें कि पीड़ित महिला कांस्टेबल और आरोपी सिपाही दोनों एक ही थाने में ही तैनात है। शुरुआती दौर में दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी कांस्टेबल उसको लगातार शादी का झांसा देता रहा जब महिला कांस्टेबल ने शादी के लिए कहा तो अब शादी करने में आना कानी करने लगा। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
No comments