तेज रफ्तार पिकअप पलटने से यात्री घायल
टीकमगढ। कुडीला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तेज रफ्तार पिकअप
का संतुलन बिगड़ जाने के बाद पलट जाने से यात्रा कर रहे यात्री घायल हो गए।
यात्रियों को आसपास के लोगों ने आनन फानन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ दो की हालत
गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुडीला थाना क्षेत्र के ग्राम
पिपरा के पास तेज रफ्तार पिकअप का संतुलन अचानक बिगड़ गया। जिससे उसमंे बैठे 13 यात्री घायल हो गए।
घायलों को डायल 108 एबुंलेस के जरिए आसपास के ग्रामीणों नें ईसानगर स्वास्थ्य
केद्र ले गए। जहाॅ उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उनका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ
उनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार ग्राम भूरा पुरवा थाना
हिनौता जिला छतरपुर से ग्राम पंचायत दोह के पास स्थापित खेरी माता मंदिर पर दवाई
पीने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते है। इसी दौरान पिकअप मंदिर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान वाहन की गति तेज होने के चलते अचानक उसके सामने कुत्ता आ जाने के बाद
वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
रिपोर्टः खूबचन्द्र राजपूत
टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

No comments