सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
चकलवंशी/उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग अलग मार्गो पर बाइक सवार युवको को अज्ञात वाहनो ने टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मियागंज सीएचसी भेजा जहाँ पर चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के मुरव्वतपुर निवासी जीत बहादुर (20) पुत्र लालता प्रसाद बाइक से अपने घर जा रहा था। देर रात लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर मुसीराबाद के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। जहाँ चिकित्सको ने उसको मृत घोषित कर दिया है ।
दूसरी घटना चकलवंशी संडीला मार्ग पर चौड़ा बाजार के मदारी खेड़ा के पास बाइक सवार कानपुर जिला के थाना कल्याणपुर के गायत्री पुरम निवासी राम श्याम शर्मा 20 पुत्र सत्यनारायण शर्मा चकलवंशी की ओर जा रहा था। जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसपर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट - सनी सिंह
No comments