तेज रफ़्तार ट्रक ने ली दस लोंगो की जान
DESK - मध्यप्रदेश के कटनी उमरिया रोड पर मझगवां गांव के पास शनिवार सुबह एक ट्रक ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही 10 लोगों को की मौत हो गई। और पांच लोग घायल हो गए जिन्हे कटनी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटनी उमरिया रोड पर मझगवां गांव के पास सुबह रोड पर खड़े दो ऑटो रिक्शो को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया।
जिसमे सवारबिलगवां निवासी झम्मन भूमिया,रम्मू बर्मन , सुनील चौधरी ,रघुराई चैधरी , नीलम सिंह , सुगरा चौधरी ,भीम बहेली , बाबू चौधरी , सुशील चौधरी और प्रेमनगर खिरहनी सहित दस लोगो की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया जहा गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को इलाज के लिए जबलपुर रिफर कर दिया गया और सभी मृतकों को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया । सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दु:ख जताते हुए मृतकों के परिजनों को एक एक
लाख रुपए और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है। सूचना पाते ही
कलेक्टर एसपी और विधायक भी अस्पताल पहुंच गए।
बताया जा रहा है की हादसे के वक्त ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे।ऑटो में सवार लोग मछली
मारने के लिए बनहरा तालाब गए थे। ये सब वहीं से सुबह 10 बजे वापस घर लौट रहे थे।



No comments