इनोवा व ट्रक की भिड़ंत में पांच की मौत तीन घायल
अमेठी - प्रदेश में इन दिनों भले ही सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हो। लेकिन सड़कों पर वाहनों की रफ्तार में कोई कमी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते सडको पर प्रत्येक दिन बड़े से बड़े हादसे होते नजर आ रहे है। अमेठी के जायस में बीती रात ट्रक व इनोवा की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। और तीन लोग बुरी तरह से घायल गए। जिनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हैं।
अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर के पास कल देर रात रायबरेली सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रक व इनोवा कार की आमने.सामने टक्कर हो गई। जिसमें इनोवा सवार छत्रपाल (60) पुत्र देवीप्रसाद, रामपाल (55) पुत्र देवीप्रसाद, शांति, (50) पत्नी रामपाल, हरिप्रसाद उर्फ नन्हू (35) पुत्र रामपाल सहित इनोवा
चालक गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों को बेहद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनको ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
इनोवा सवार सभी लोग एक शादी समारोह से वापस रायबरेली लौट रहे थे। सभी लोग
सब्जी मंडी कानपुर के निवासी हैं।
No comments