अंबेडकर जयंती मना अनुयाइयों ने दिया समता का संदेश
बांगरमऊ/उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम जसरापुर मजरा देवर खेड़ा ब्लॉक गंज मुरादाबाद में परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकरजी की जयंती मनाने का क्रम दूसरे दिन भी चलता रहा। बाबा साहेब के अनुयाइयों ने जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया। क्रायर्कम के दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांव में उन की झांकी भ्रमण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड डॉ मुन्ना अल्वी ने माल्यार्पण कर बाबा साहब के जीवन पर एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बाबासाहेब को दलितों शोषितों वंचितों को न्याय दिलाने के खातिर संविधान निर्माण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। उनके साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी जाहिद खान कार्यक्रम के आयोजक चंदूलाल गौतम प्रधान अनिल कश्यप अहमद रजा फुरकान अहमद गुड्डू एवं ग्राम समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
रिपोर्टर रियाजुल हसन
No comments