Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पूरे जनपद में धूमधाम से निकली विशाल शोभा यात्रा

जलपान आदि को दुरस्त करते पदाधिकारी 
शोभा यात्रा को समर्पित प्रवक्ता रामशंकर 
उन्नाव। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती पूरे जनपद में बडे़
धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर में विशाल भीम यात्रा निकाल उनके संदेश जन जन तक पहुचाती झांकियां देखते ही बन रही थी।
रैली पूरे शहर में कचहरी के बाबा साहेब अंबेडकर  तिराहे से शुरू होते हुए पूरनगर, विनोबा नगर लोकनगर, होते हुए छोटा चौराहा, गांधीनगर तिराहा, डीएसएन कालेज रोड होते हुए पुनः छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, आईबीपी चौराहा शास्त्री पार्क, मोतीनगर आवास विकास होते हुए शिवनगर के बाबा साहेब पार्क में रूक दोबारा पुनः उसी रास्ते से होते हुए कचहरी में  समापन हो गई।
भीम यात्रा के दौरान नौनिहाल 
इस दौरान जगह जगह जलपान हेतु पंडाल लगाए गए थे। जिनमें जिला पशु चिकित्सालय के पास रामेश्वर भारती, व गांधीनगर तिराहे में प्रभा देवी, सुभाष चन्द्र, विशम्भर, अवनेश कुमार, अतुल कुमार, रामशंकर, सतीश कुमार, महेश चंद्र, भगौती प्रसाद, रामशंकर प्रवक्ता, शिवपाल गौतम, अमरनाथ, भगौती, बाबूलाल रंजीत कुमार, सूरज आदि ने पंडाल लगा कर विशाल शोभा यात्रा मे जलपान आदि की व्यवस्था की।
वहीं कचेहरी में विशाल समरसता भोज का आयोजन किया गया। जिसमे पूरे जिले से भीम अनुयायियो ने भोज ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। इस दौरान विभिन्न आयोजन किए गए।
चर्चा का विषय बना यह पंडाल
वहीँ एक पार्टी के लोगों ने भी पंडाल लगा रखा था, हालांकि भीम शोभा यात्रा से जुड़ा कोई व्यक्ति वहाँ मौजूद नहीं था और न ही बाबा साहेब से जुड़ा कोई विचार ही पंडाल में नजर  था। पंडाल में भी बाबा साहेब किनारे लगे हुए थे। पंडाल में हालांकि भीड़ बहुत थी। जिसमे अधिकाँश सभी ने खामोशी अख्तियार कर रखी थी।

No comments