कर्मठ व निष्ठावान लोगों का काग्रेंस ने हमेशा सम्मान किया है - डा0 सूर्य नारायण यादव
उन्नाव।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आहूत मासिक बैठक जिला अध्यक्ष डा0 सूर्य नारायण यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले से नव निर्वाचित अखिल भारतीय सदस्यों व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का स्वागत व सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय व प्रदेश
कांग्रेस के सदस्यों
का स्वागत करते
हुये जिलाध्यक्ष डा0
सूर्य नारायण यादव
ने कहा कि
केन्द्रीय व प्रदेश
नेतृत्व ने जिस
प्रकार जिले को
कर्मठ, पार्टी के प्रति
निष्ठावान कांग्रेस जनों को
प्रदेश व राष्ट्रीय
कमेटी में स्थान
दिया उसके लिये
हम सब बहुत
आभारी हैं और
प्रत्येक कांग्रेस जन की
तरफ से 2019 के
आगामी लोकसभा चुनाव
में लोकप्रिय पूर्व
सांसद अन्नू टण्डन
के साथ कंधा
से कंधा मिलाकर
पार्टी को प्रचंड
बहुमत से जिताकर
लाने का संकल्प
लेते हैं।
शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला
ने नवनिर्वाचित ए0आई0सी0सी0 व
पी0सी0सी0
सदस्यों का स्वागत
करते हुये कहा
कि कांग्रेस की
रीतियों, नीतियों के प्रचार
व जिले में
कांग्रेस पार्टी को मजबूती
देने के लिये
योग्य सदस्यों का
निर्वाचन करने के
लिये पार्टी के
शीर्ष नेतृत्व को
बधाई। उन्होंने आगे
कहा कि इन
सदस्यों की नियुक्ति
से जिले में
कांग्रेस जनों का
मनोबल बढ़ा है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल
गांधी के प्रति
राज्य व अखिल
भारतीय कांग्रेस की कमेटी
में जिस प्रकार
युवा वर्ग के
अच्छे कार्यकर्ताओं को
आगे बढ़ने का
मौका मिला। वह
आदरणीय राहुल गांधी देश
के युवाओं के
प्रति सकारात्मक सोंच
का परिणाम है।
ए0आई0सी0सी0 सदस्य
के तौर पर
निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस के
महामंत्री वीर प्रताप
सिंह ने राष्ट्रीय
अध्यक्ष राहुल गांधी को
धन्यवाद देते हुये
कहा कि उन्नाव
जिले को जिस
प्रकार पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष राहुल गांधी ने
अपना स्नेहपूर्ण विश्वास
दिया है। उसके
लिये प्रत्येक कांग्रेसजन
ऋणी है और
2019 के लोकसभा चुनाव में
कांग्रेस पार्टी व जिले
की शान व
पार्टी की वरिष्ठ
नेता पूर्व सांसद
अन्नू टण्डन के
हाथों को मजबूत
कर रिकार्ड मतों
से उन्नाव लोकसभा
की सीट जिताकर
कांग्रेस का मान
सम्मान बढ़ाने का काम
किया जायेगा।
ए0आई0सी0सी0 सदस्यों
में मा0 अन्नू
टण्डन, वीर प्रताप
सिंह, कमल तिवारी,
अंकित परिहार, पी0सी0सी0
सदस्यों में राजकुमार
लोधी, के0 कुमार,
कृपाशंकर बाजपेई, बृजपाल सिंह
यादव, दिनेश शुक्ला,
डा0 अनवर खुर्शीद,
विवेक शुक्ला, तुफैल
अहमद, सैय्यद इरफान,
मंजू भारती, ओम
प्रकाश रावत, गंगाबक्श सिंह
कुड़ी, प्रमोद श्रीवास्तव,
आरती बाजपेई, जंग
बहादुर सिंह, विमल, बाबूलाल
रावत, दिनेश चैधरी,
अरूणेन्द्र यादव व
फैज हसन निर्वाचित
हुये। उपस्थित सदस्यों
का कांग्रेस के
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं
ने माल्यार्पण कर
स्वागत किया।
उक्त सम्मान समारोह में
हरिप्रसाद कुरील, रामकिशोर पाल,
कृष्णपाल यादव, अनूप मेहरोत्रा,
मो0 सलीम, डा0
नेहा पाण्डेय अवधेश
सिंह, अनुराग सिंह,
पुत्तीलाल वर्मा, प्रदीप सिंह
राठौर, आशुतोष शर्मा, अशोक
श्रीवास्तव, छविनाथ लोधी आदि
कांग्रेसजन उपस्थित थे।
बहुत सुन्दर लेख है ये लेकिन अगर आपको भावी प्रत्याशी विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर के बारे में और जानना है तो यहाँ नीचे पढ़े
ReplyDeleteगढ़मुक्तेश्वर विधानसभा
शिक्षा सम्मेलन