सेवादल संगठन है कांग्रेस पार्टी की नींव-अन्नू टंडन
उन्नाव। सेवादल संगठन कांग्रेस पार्टी में नींव के पत्थर के रूप में स्थापित है। कांग्रेस सेवादल ने वैचारिकता, राष्ट्रीयता, बौद्धिकता से सदैव देश की सेवा की है। उक्त विचार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य व पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मुख्य संगठक विश्वास निगम द्वारा आयोजित में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों के स्वागत समारोह में कही।
पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने कहा कि जिला कांग्रेस सेवादल ने जिस प्रकार अभूतपूर्व स्वागत नवनिर्वाचित ए0आई0सी0सी0 व पी0सी0सी0 सदस्यों का किया वो हमेशा हृदय में स्मृतिबद्ध रहेगा। उन्होंने जिले में कांग्रेस सेवादल की सक्रियता व अनुशासन की प्रशंसा की।
कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक विश्वास निगम ने नवनिर्वाचित अखिल भारतीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का स्वागत करते हुये कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व व दूरदर्शी सोंच ने जिले में ए0आई0सी0सी0 व पी0सी0सी0 सदस्यों के रूप में मजबूत नेतृत्व की जो श्रृंखला जिले को दी है उसमें निश्चित तौर पर हम कांग्रेस की रीतियों नीतियों को मजबूती से गांव गांव विस्तारित कर मिशन 2019 को सफलता पूर्वक आगे बढ़ाते हुये पूर्व सांसद अन्नू टण्डन के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का काम करेंगे।
विश्वास निगम ने आगे कहा कि सेवादल का एक-एक सिपाही नवनिर्वाचित ए0आई0सी0सी0 व पी0सी0सी0 सदस्यों से कंधे से कंधा मिलाकर जिले में कांग्रेस को मजबूत आधार देने का काम करेंगे। स्वागत समारोह में मौजूद शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिस प्रकार अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य व प्रदेश कांग्रेस सदस्य का जोरदार स्वागत कर सम्पूर्ण नेतृत्व पर विश्वास जताया है वो प्रशंसा के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास व जनसेवा को अनवरत जारी रखने की प्रेरणा देता है।
स्वागत समारोह का संचालन जिला मुख्य संगठक विश्वास निगम जी ने किया। विश्वास निगम जी ने प्रदेश सेवादल संगठन से पधारे संगठन मंत्री आलेख पाण्डेय जी का भी मार्ल्यापण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शहर मुख्य सेवादल संगठक श्रीकान्त दुबे, अवधेश राव कर्नल, अवधेश शर्मा, संजय पाल, नंदकिशोर वर्मा, आरती राठौर, सीमा राठौर, बुधाना, रजनीश श्रीवास्तव, अशोक राठौर, सज्जन राठौर, हेमराज पाल, सुनील गुप्ता, राजकुमार आदि सेवादल कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया।
उक्त स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से कमल तिवारी, वीरप्रताप सिंह, हरिप्रसाद कुरील, बृजपाल यादव, दिनेश शुक्ला, तुफैल अहमद, अनवर खुर्शीद, कृपाशंकर बाजपेई, गंगाबक्स सिंह, विवेक शुक्ला, मंजू भारती, ओम प्रकाश रावत, सैय्यद इरफान, जंग बहादुर विमल, प्रमोद श्रीवास्तव, बाबूलाल रावत, संजय निगम, अनूप मेहरोत्रा, अजय श्रीवास्तव, फैज हसन, अजीत किशोर श्रीवास्तव, संजय अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह कक्कू आदि लोग उपस्थित थे।
--------------------------

No comments