जनपद में जंगलराज, युवती की जंगल में जली लाश मिली
उन्नाव - जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आ रही है अभी युवती के साथ गैंगरेप और उसके पिता की हत्या का मामला और भवानी खेड़ा के पास कार से फेंकी गई युवती का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है, कि अब एक युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया आशंका है कि रेप के बाद युवती को जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मामला उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र का है आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भल्ला फार्म मार्ग के जंगली खेङा गांव के पास जंगल मे एक जली हुई लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची पुलिस ने पाया कि शव किसी युवती का है। जिसे जला के फेंका दिया गया है। पुलिस ने तुरन्त शव को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी जिले के आला पुलिस अधिकारियों को दी। मामले जानकारी मिलते ही वे भी फौरन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके पर इलाके के पुलिस उपाधीक्षक समेत भारी पुलिस बल पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। युवती की शिनाख्त कराना भी पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए छानबीन कर रही है।

No comments