पुलिस तैयारी कर रही विववाहिता की संदिग्ध हालत में मौत
Breaking news
उन्नाव। थाना सदर कोतवाली अंतर्गत एक विवाहिता की फांसी लगाकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीँ मायके वालों ने ह्त्या का आरोप लगाते हुए ससुराल जानो द्वारा जान से मार देने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे की तलाशी कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्री कला के निवासी सुरेंद्र सिंह ने बड़ी बेटी रोमी का विवाह 2014 में पूरण नगर के रहने वाले त्रिभुवन यादव के दवाइयों का कार्य कर रहे बड़े पुत्र बृजेश कर दिया था इसी बीच बृजेश शराब का लती हो गया। शराब को लेकर पति पत्नी में अक्सर झड़प होने लगी। दोनों के बीच हो रहे झगड़े को बृजेश की मां रामदुलारी ने हवा दे दी।
रोमी के पिता ने बताया कि बृजेश के रोमी के ससुराल जनों ने उससे आए दिन दहेज की मांग किया करते थे । इसी बीच रोमी पुलिस की सेवा की तैयारी कर रही थी। जोकि उसके ससुराल जनों को नागवार गुजरी। ब्रजेश के पड़ोसियों ने बताया रोमी के ससुरालीजन अक्सर रोमी के साथ मारपीट किया करते थे। सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर शाम ससुराल जनों ने रोमी की पिटाई कर हत्या कर दी। वहीं रोमी की सास रामदुलारी खुद को मामले से दूर करते हुए बताया कि शाम को वह घर के नजदीक मंदिर गयी हुई थी।
वहीं पड़ोसियों ने बताया सोमवार की देर शाम भी रोमी को ससुराल जनों पिटाई की थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी जिसकी बाद उसकी मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए साड़ी से पंखे पर लटका दिया। घटना स्थल पर छानबीन के दौरान रोमी जिस पंखे पर फांसी पर लटकी पाई गई पंखे के नीचे यानी बिस्तर में किसी प्रकार की सिलवट नहीं पाई गई है। वहीं कमरे के बाहर बींड़ी जली हुई पाई गई। रूमी की एक संतान दो साल की छोटी बच्ची रक्षा है।
फिलहाल मौत के असली कारण पुलिस तलाश रही है।

No comments