परिजन ने लगाई बदिंशे तो प्रेमियों ने फांसी लगा की आत्महत्या
उन्नाव। समाज ने जब मिलने नहीं दिया तो प्रेमिका ने फांसी लगा कर जान दे दी। वहीं सूचना मिलने पर गांव के ही उसके प्रेमी ने एक ही घंटे के मध्य बाग में जाकर आत्महत्या कर ली। देखते ही देखते गांव में हडकम्प मच गया। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने पर गांव आकर दोनो शवो ंको कब्जे मे ंलेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पूरवा अंतर्गत ग्राम सुम्हारी खुर्द थाना पुरवा की रहने वाली सरिता रैदास पुत्री महादेव 19 गांव के ही एक युवक पंकज गौतम से प्रेम करती थी। जिसको लेकर दोनो परिजनों को एतराज था। जिस पर दोनो ने प्रेम विवाह की योजना बनानी चाही तो दोनो परिजनो ने युवती को घर से बाहर निकलने पर बदिंश लगा दी। जिस पर बंदिशों के बाद प्रेमी से मिलने की आशा धूमिल होती व परिजनो द्वारा किसी दूसरे युवक से विवाह कराए जाने की जानकारी पा युवती ने जिस कमरे में वह कैद थी उसी कमरे में अपने दुपट्टे से कुंडे से फांसी लगाकर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे आत्महत्या कर ली। वहीं प्रेमिका से बिछड़ मिलने को तड़प रहे युवक पंकज गौतम22 पुत्र बुज्जा रैदास को वहीं गांव के लोगो के जरिए जब प्रेमिका के आत्महत्या की जानकारी मिली तो उसे एकबारगी यकीन नहीं हुआ। पहले उसने सरिता के घर के आसपास आकर मामल जानना चाहा। सरिता के घर के आसपास पुलिस कर्मी, ग्रामीणों व युवती के परिजनो को रोते बिलखते देख उसे यकीन हो गया। जिस पर दौड़ कर गांव के ही माइनर के किनारे पेड़ में प्रेमिका के घर से लगभग 500 मीटर दूर शारदा नहर से निकट बबूल के पेड़ में लायलून की रस्सी का फन्दा डालकर फांसी पर झूल गया। गांव के कुछ लोग जब उधर से गुजरे तो उन्होने पंकज को फांसी पर लटका देख गांव जाकर मामले की जानकारी दी। जिस पर गांव में पहले से पुलिस कर्मियों ने दौड़कर मृतक पंकज के पास पहुंचे। जहाॅ उन्होने छानबीन की। वही ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह तथा कोतवाली के अन्य कई दरोगा सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों ही परिवरों के परिजनों से व मौजूद ग्रामीणों से घटना के बारे में गहनता से पूंछ ताछ किया। जहां मौके पर एकत्र ग्रामीणों की भीेड़ ने दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में सुराग दिया। इस बीच मृतको के परिजनों ने भी दोनो के प्रेम प्रसंग के बारे में बताया और दोनो ही परिवारों के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में जान दे देने का शिकायती पत्र दिया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर जरूरी लिखा पढ़ी कर शवों को पोस्ट मार्टम हेतु शव विच्छेदन गृह भेजा है। वहीं कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह से जब इस बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि दोनो के परिजनों ने प्रेम प्रसंग का मामला है। जिस पर दोनो परिवार के लोग तैयार नहीं थे। वहीं युवती पर युवती के परिजनो ने के बारे में मौत होना बताया है।
------------------------------

No comments