निर्माणाधीन पुल के टूट कर गिरने से दो नाबालिक श्रमिकों की मौत
उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र
के अंतर्गत
नारायण पुर गांव
के पास कर्सेमऊ
गांव में प्रधानमंत्री
सड़क योजना के
अंतर्गत बन रही
सड़क पर निर्माणाधीन
पुल के टूट
कर गिरने से
दो नाबालिक श्रमिकों
की मौत हो
गई। निर्माणधीन पुल
से अचानक भरभराकर
मिट्टी के नीचे
गिरने से श्रमिक
उसी में दब
गए। जिससे मौके
पर ही उनकी
मौत हो गई।
पुल निर्माण कार्य
सड़क निर्माण करा
रहे ठेकेदार द्वारा
हो रहा था।
मृतक नाबालिक श्रमिकों
में एक की
उम्र 14 साल तो
दूसरे की उम्र
17 साल है। सूचना
मिलने पर पुलिस
टीम घटन स्थल
पर जा पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
अजगैन थाना क्षेत्र
के नवई राजाबाग
मार्ग पर करसेमऊ
गांव के पास
पुल निर्माण के
दौरान मिट्टी ढह
गयी। जिससे पुल
निर्माण कार्य में लगे
दो बाल श्रमिक मिट्टी
में दब कर
गंभीर रूप से
घायल हो गए।
जिन्हे इलाज के
लिये सीएचसी नवाबगंज
ले जाया गया।
जहाँ पर श्रमिक
शहबाज 15 पुत्र शरीफ व
उदयराज 14 पुत्र राजेश निवासीगण
अलादादपुर हसनगंज को मृत
घोषित कर दिया
गया घटना की
सूचना मिलते ही
प्रशासन में हड़कंप
मच गया सीडीओ
टीके शिबू एस
डी एम हसनगंज
मनीष बंसल सीओ
डा भीम शंकर
गौतम व कोतवाली
प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह
आनन फानन मौके
पर पहुच कर
घटना स्थल का
निरीक्षण किया। सूचना मिलने
पर पुलिस ने
शवो को परीक्षण
के लिए भेज
दिया है।
क्षेत्राधिकारी
भीम शंकर ने
बताया कि कोतवाली
हसंगनज के नारायणपुर
गांव में प्रधानमंत्री
ग्राम सड़क योजना
के तहत पुल
निर्माण कार्य चल रहा
था। इसी दौरान
अचानक भरभराते हुए
निर्माणाधीन पुलिया ढह गई।
जहाॅ काम कर
रहे दो नाबालिक
मजदूर गंभीर रूप
से घायल हो
गए। आनन फानन
उन्हे नवाबंगज के
सीएचसी ले जाया
गया। जहाॅ चिकित्सक
ने उन्हे मृतक
घोषित कर दिया।
परिजनों ने अवर
अभियंता(जेई) के
खिलाफ लापरवाही करने
का आरोप लगाया
है पुलिस मामले
की जांच कर
रही है।

No comments