2000 की रिश्वत लेते हुए महिला पटवारी को रंगे हाथों पकडा
टीकमगढ/खरगापुर। खरगापुर मातौल पटवारी आशा भारती को लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों पकड़ा,आशा भारती हल्का पटवारी -08 मातौल और अतिरिक्त प्रभार गोरा चौबारा को आज उनके निवास पर लोकायुक्त पुलिस ने शिकायताकर्ता जुझार सिंह ठाकुर पिता समत सिंह निवासी मातौल की शिकायत पर ₹2000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया शिकायताकर्ता जुझार सिंह ने बताया कि मेरा मकान मंदिर के पास स्थित है जिसकी जांच प्रतिवेदन के नाम पर कई दिनो से मुझसे पटवारी आशा भारती द्वारा ₹2000 की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत मैंने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सागर में की जिस पर आज लोकायुक्त सागर ने खरगापुर मे आकर पटवारी आशा भारती को उनके निवास पर ₹2000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस सागर टीम की भनक लगते ही तहसील के तहसीलदार,नायब तहसीदार,पटवारियो की मीटिंग थी तहसील मे एक भी पटवारी नही आ आया और वही पदस्थ बाबू भी नदारद रहे।
लोकायुक्त DSP राजेश खेडे ने कई बार तहसीलदार को फोन लगाया पर कोई भी अधिकारी तहसील नहीं आया करीब 2 घंटे बाद कई बार फोन लगाने पर खरगापुर तहसीलदार एस सी परते तहसील पहुंचे इतना सब होने के बाद भी नायब तहसीलदार रामनाथ अहिरवार फिर भी मौके पर नहीं पहुंचे और ना ही अपने कार्यालय में मौजूद थे जब लोगों से पूछा गया तो मालूम हुआ कि अभी अभी नायब तहसीलदार लोकायुक्त के आने की बात सुनकर यहां से भाग खड़े हुए । आशा भारती द्वारा रिश्वत लिए जाने की बात तहसीलदार से पूछी गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए साफ साफ मना कर दिया पर जब लोगों से इस बारे में पूछा तो सारी सच्चाई सामने आ गई वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने तहसीलदार पर आरोप लगाए और बताया कि तहसीलदार ,आरआई सरमन लाल कुशवाहा और खरगापुर हल्का पटवारी प्रभारी सागर जैन की मिलीभगत से यह गोरखधंधा लम्बे समय चल रहा है ग्रामीणों ने बताया कि इस तहसील में हर पटवारी और आर,आई 2 के दो दो दलाल हैं जो इनकी काली कमाई का जरिया है कोई भी काम हो यह दलाल के द्वारा ही करवाते हैं और यह अपनी काली कमाई इन्हीं लोगों के द्वारा फिक्स कराकर इन्हीं के द्वारा अपनी जेब गर्म करते हैं वहीं तहसील में मौजूद कई लोगों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप से लोकायुक्त DSP को दी जिस पर लोकायुक्त DSP ने कहा कि शिकायतों की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
लोकायुक्त द्वारा पकड़े जाने के बारे में जब पटवारी आशा भारती से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आवेदक का मकान सरकारी जमीन में बना है जिसकी जांच आर आई सरमन लाल कुशावाहा और मेरे द्वारा की जा रही थी आवेदक बार-बार आता था पर मैंने पैसों की बात कभी नहीं की और आज शिकायककर्ता ने आकर मुझे पैसे देने चाहे मेरे मना करने के बाद शिकायत जुझारु सिंह ने पैसे मेरी टेबल पर रख दिऐ मैं मना करती रही तभी लोकायुक्त टीम ने आकर मुझे पकड़ लिया हांथ धुलाने की बात पर उन्होंने कहा कि धोखे से मैंने
पैसे छू लिए जिससे कलर मेरे हाथों में लग गया
क्या कहते है ? dsp लोकायुक्त सागर
आज हमने आशा भारती को 2000 रू की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकडा है जिस पर हमने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है
महिला पटवारी की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है जांच चल रही है जांच के बाद जो भी निकालकर आएगा उसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी भी की जाएगी।
......रिपोर्ट -खूबचन्द्र राजपूत टीकमगढ मध्य प्रदेश
No comments