NEWSDESK - मुंबई पुलिस से सबसे तेज तर्रार अफसरो में से एक हिमांशु रॉय ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि हिमांशु रॉय कैंसर से पीड़ित थे और अपनी बीमारी से काफी परेशान चल रहे थे। वह मेडिकल लीव पर चल रहे थे। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशू रॉय वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस में एडिशनल डायरेक्टर जनरल के तौर पर पदस्थ थे। मिली जानकारी के अनुसार रॉय सुनीति इमारत के चौथे फ्लोर पर स्थित अपने सरकारी आवास में खून से लथपथ मिले। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रॉय मुंबई ब्लास्ट केस पत्रकार जे डे मर्डर केस कसाब से पूछताछ और अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच में शामिल रहे हैं। स्पॉट फिक्सिंग के हाईप्रोफाइल मामले की जांच में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
No comments